Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

Sunday, August 23, 2026, 7:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्बल एंटरप्राइज का शुभारंभ, प्रख्यात कवि-शाइर शीन काफ निजाम ने किया फोल्डर्स का विमोचन

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सम्बल की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ. एल. एन. हर्ष ने सम्बल की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

सम्बल एंटरप्राइज का औपचारिक शुभारंभ होटल पवित्राज में आयोजित एक गरिमामय समारोह में किया गया, जिसमें परिवारजनों, मित्रों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। प्रख्यात कवि शीन काफ निज़ाम ने सम्बल के फोल्डर्स का विमोचन किया, वहीं कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व कुलपति डॉ. एल. एन. हर्ष ने सम्बल की वेबसाइट का शुभारंभ किया।

संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सम्बल की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उनके परिवारजनों एवं निकट संबंधियों—अनुज डॉ. अरुण कुमार पुरोहित, अनुराधा–डॉ. प्रकाश जोशी, प्रियंका–भानु प्रताप बोहरा,मनीष – अनुराधा पुरोहित श्वेता–अरुण व्यास, दीप्ति–हिमांशु बोहरा, अशोक कुमार–दीप्ति कल्ला, शीला–प्रदीप कल्ला, दक्षा –विक्रम व्यास, डॉ प्रमोद शाह तथा दैनिक नवज्योति के श्री गौरीशंकर शर्मा—ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

सम्बल के विकास में योगदान देने वालों का किया सम्मान

डॉ. अरविंद पुरोहित और श्रीमती सुमन पुरोहित ने सम्बल के विज़न के विकास एवं प्रगति में योगदान देने वाले डॉ. एल. एन. हर्ष, सीए अमिता बिस्सा, डॉ. आशा पुरोहित, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. हेमंत बेन्दा, श्री मोइनुद्दीन चिश्ती, एवं श्री सुंदर दास का आभार व्यक्त करते हुए, सम्बल एंटरप्राइज की ओर से उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में दाधीच ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष श्री एन. एन. शर्मा एवं उनके परिवार ने भी डॉ. अरविंद पुरोहित, उनके परिवार, मित्रों, अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया।शीन काफ निज़ाम एवं डॉ एल एन हर्ष सहित डॉ बेंडा , अमिता बिस्सा, आशा पुरोहित, डॉ. अरुण कुमार, एवं मोईनुद्दीन ने अपने अपने सम्बोधन में सम्बल एंटरप्राइज के प्रयासों की सराहना की और इसके वर्तमान में उपलब्ध पुस्तकों को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया प्रयोग बताया जो किशोर और युवा पीढ़ी के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ने, सफलता के और समृद्दि के सरल मार्ग खोजने की दिशा में उपयोगी सिद्द होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor