Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 12:34 pm

Friday, October 2, 2026, 12:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दृष्टिबाधित शिक्षकों को सालाना ₹36 हजार तक की सहायता, शिक्षण और शोध कार्य को मिलेगा संबल

यूजीसी की योजना के तहत स्थायी कॉलेज शिक्षकों को रीडर, ब्रेल पुस्तकें और शिक्षण सहायक सामग्री के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली

9783414079 diliprakhai@gmail.com


दृष्टिबाधित स्थायी कॉलेज शिक्षकों को शिक्षण, शोध और शैक्षणिक कार्यों में आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

प्रमुख तथ्य :

  • योजना के तहत पात्र दृष्टिबाधित स्थायी कॉलेज शिक्षकों को प्रति वर्ष अधिकतम ₹36,000 तक वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • राशि का उपयोग रीडर (Reader) की सेवाएं, ब्रेल पुस्तकें और अन्य शिक्षण-सहायक सामग्री खरीदने में किया जा सकता है।
  • योजना का उद्देश्य शिक्षण, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों में समान अवसर सुनिश्चित करना है।
  • सहायता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्धारित नियमों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार प्रदान की जाती है।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor