Explore

Search

Saturday, July 25, 2026, 1:42 am

Saturday, July 25, 2026, 1:42 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में कॅरिअर अवेयरनेस पर एक दिवसीय कार्यशाला आज

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

प्रज्ञा निकेतन छात्रावास जयनारायण व्यास विवि की ओर से शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रज्ञा निकेतन छात्रावास में उद्भव विजन फाउंडेशन जयपुर द्वारा कॅरिअर अवेयरनेस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विकलांग पुनर्वास एवं प्रशिक्षण संस्थान जोधपुर की अध्यक्ष डॉ. मीना बरड़िया और प्रज्ञा निकेतन छात्रावास के वार्डन डॉ. अरविंद कुमार जोशी ने बताया कि उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयनारायण व्यास विवि के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा होंगे। अध्यक्षता संस्कृत भारती राजस्थान के संयोजक तुलसीदास शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि इतिहास संकलन समिति राजस्थान के संयोजक डॉ1 भगवान सिंह शेखावत होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor