Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 12:34 pm

Friday, October 2, 2026, 12:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सेवा के संकल्प के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीस ने लगाए पौधे

राखी पुरोहित. जोधपुर 

सेवा के संकल्प के साथ जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीस ने पौधे लगाए। ग्रुप की फेडरेशन ऑफिसर निरुपा पटवा के नेतृत्व में  मिल्क मैन कॉलोनी की बस्तियों में, उद्यान आदि विभिन्न स्थानों पर  पौधरोपण किया गया।
इस वर्ष एक नए संकल्प के साथ पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। पौधे लगाए गए और नेत्रदान आदि का संकल्प लिया गया। यह कार्य जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीस जोधपुर की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं ग्रुप की सदस्य अंकिता परिहार, डॉ वसुमती शर्मा, शांति सोलंकी, मंजू भाटी, पुष्पा भाटी, रेनू भाटी, जसोदा भाटी, उर्मिला पवार, रुक्मणी सोलंकी, शीला सोलंकी, वर्षा धनाडिया, श्याम भाटी, सोनू सोलंकी, सुनीता भाटी , शारदा गर्ग, मधु,आदि द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

वन विभाग के साथ प्रतिवर्ष 2000 पौधों का वितरण और हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्य भी यह ग्रुप करता है l जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरुपा पटवा ने बताया कि- यह ग्रुप समाज सेवा के कार्य पिछले कई वर्षो से कर रहा है l सेवा कार्य में – पर्यावरण संरक्षण , सैनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक अवेयरनेस, थैलीसिमिया, नारीनिकेतन, कच्ची बस्तियाँ , कैंसर पीड़ित को बाल डोनेट करना, वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, जल संरक्षण , रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमिनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण महिलाओं व बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन से रोजगार दिलाना l
शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर ,कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी , गरीबो के भोजन, कपड़ों की सालभर में अनेको बार वितरण करना और महिलाओं के लिए पार्लर, कुकिंग, मेहंदी आदि सेमिनार कराना l दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ – पैर लगवाना, किराने का सामान आदि वितरित करना।  हर प्रकार के सेवा कार्य का मिलकर वर्षपर्यंत सहयोग करने का भी संकल्प लिया।

निरूपा पटवा ने बताया कि यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है परंतु आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया l जो भी समाज सेवा के कार्य महिलाएं करती हैं वह किटी पार्टी से बचकर एवं अपनी बचत में से कुछ राशि बचाकर समाज सेवा के हित मे कार्य करते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor