Explore

Search

Saturday, July 25, 2026, 1:45 am

Saturday, July 25, 2026, 1:45 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संवित धाम में देवगणों, शंकराचार्य और ऋषियों का गुरु मंडल पूजन 28 को

दो दिवसीय श्रीवेद व्यास श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव

भरत जोशी. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के दिव्य सानिध्य में संवित धाम दईजर लाछा बासनी में 28 एवं 29 जुलाई को दो दिवसीय श्रीवेद व्यास श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत प्रथम दिवस भगवान श्रीदक्षिणामूर्ति, भगवान वेद व्यास, आद्यगुरु शंकराचार्य सहित सनातन सनातन परंपरा के ऋषि, देवगण और संत महात्माओं का श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु मंडल पूजन 28 जुलाई को सायं 6 बजे से किया जाएगा। जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी की अध्यक्षा रानी उषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस दिव्य वैदिक अनुष्ठान में महेश हर्ष, महेश जोशी, शैलेश व्यास, राजेश कल्ला, संतोष व्यास, रोहित सोनी, कमलेश पनिया , त्रिलोक अग्रवाल, बालूराम सांखला, भेरू सिंह राजपुरोहित, बालूराम सैन ,मदन सिंह राजपुरोहित व पुखराज चौधरी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंघल और डॉ सी एस कल्ला ने बताया कि
महोत्सव के प्रथम दिवस 28 जुलाई को सायं 6 बजे से गुरु मंडल पूजन का आयोजन होगा। इस अवसर पर सनातन वैदिक गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत पूजित समस्त आचार्यों एवं गुरु परंपरा का विधिवत षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। गुरु मंडल पूजन के अंतर्गत सर्वप्रथम वैदिक विधान से लोकपालों का उनकी दिशाओं के अनुसार आवाहन कर पूजन होगा। इसके पश्चात श्रीगणेश, मां सरस्वती, मां दुर्गा, क्षेत्रपाल, ब्रह्मा, भगवान विष्णु, भगवान रुद्र तथा ब्रह्मविद्या का पूजन किया जाएगा। इसके बाद दश दिक्पाल—इन्द्र, ईश्वर, अग्नि, यम, नैऋत्य, वरुण, वायव्य, कुबेर, ब्रह्माणय तथा अनन्त की विधिवत आराधना संपन्न होगी। गुरु मंडल पूजन के अंतर्गत अपने-अपने शिष्यों सहित गुरु परंपरा का पूजन किया जाएगा।

इसके साथ ही गणेश अथर्वशीर्ष ,नील सूक्त, पुरुष सुक्त, श्रीसूक्त के मंत्रों के साथ अभिषेक होगा।
साथ ही भगवान श्रीदक्षिणामूर्ति, महर्षि वेदव्यास, भगवान श्रीकृष्ण, भाष्यकार आद्यगुरु शंकराचार्य, ऋषि परंपरा के महान आचार्यों, गुरुजनों, संवित परंपरा एवं शांकरी परंपरा के संत-महात्माओं का वैदिक रीति से पूजन एवं वंदन किया जाएगा। शशिबाला कल्ला, अनुज अवस्थी, अश्विनी व्यास, नेमाराम गहलोत, अशोक बोहरा, दुर्गा व्यास, लक्ष्मी सोनी, तरुण व्यास सहित अनेक साधक पूजा में सहयोग कर रहे हैं।

महोत्सव के दूसरे दिन 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा को पूज्य स्वामी श्री ईश्वरानंद गिरि महाराज के श्रीविग्रह एवं श्रीपादुका पूजन, अभिषेक, अर्चना तथा अन्य वैदिक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor