Explore

Search

Tuesday, August 11, 2026, 3:00 pm

Tuesday, August 11, 2026, 3:00 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

शिक्षा, स्वावलंबन, कौशल एवं खेलकूद में हम आपके साथ हैं  : इनरव्हील क्लब 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

एक सक्षम और विकसित समाज तभी बनता है जब सब लोग मिलकर काम करें और सबको आगे बढ़ाने की भावना हो। इसका जीवंत उदाहरण रातानाडा स्थित सांसी कॉलोनी में देखने को मिला। सांसी कॉलोनी एक वंचित बस्ती मानी जाती है। यहां के लोगों के प्रति समाज में लंबे समय से नकारात्मक सोच रही है। इस सोच को बदलने के लिए समाजसेवी अजय सिंह सांसी पिछले काफी समय से अपने स्तर पर सकारात्मक बदलाव का प्रयास कर रहे हैं।

इसी प्रयास को शक्ति और आशीर्वाद देने के लिए इनरव्हील क्लब जोधपुर की पूरी टीम उनके आग्रह पर यहां पहुंची। क्लब की वरिष्ठ सदस्या एवं समाजसेवी श्रीमती प्रीति भंडारी के माध्यम से संपर्क हुआ। उन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया कि क्लब इस व्यवस्था में सहयोग करेगा और अच्छे कार्यों में भागीदार बनेगा।

क्लब की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा भंडारी और अन्य पदाधिकारी की स्वीकृति के बाद बच्चों को खेल-कूद के उपकरण भेंट किए गए। इसमें बच्चों के लिए स्पोर्ट्स ड्रेस, जूते और खेल का सामान शामिल था। इसके साथ ही यहां सिलाई सीखने आ रही महिलाओं के लिए भी भविष्य में सिलाई से जुड़े उपकरण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। क्लब ने यहां चल रहे शिक्षा और कौशल के कार्यों की सराहना की और कहा कि यही एक विकसित समाज की पहचान है।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती प्रभा भंडारी  ने बच्चियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई और अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल नौकरी के लिए नहीं, बल्कि खुद को व्यवस्थित और परिवार को सक्षम बनाने के लिए भी जरूरी है। एक महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार खुशहाल होता है। इसलिए सभी बच्चों को पहले शिक्षा पूरी करनी चाहिए और साथ में खेल-कौशल में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। क्लब की ओर से भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर सचिव श्रीमती कल्पना कबरा, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रचना संघी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहता, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती आशा उत्तमचंदानी एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रंजना जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में अजय सिंह सांसी ने सभी का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगे भी महिला उत्थान के लिए सभी का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor