Explore

Search

Tuesday, September 8, 2026, 3:33 pm

Tuesday, September 8, 2026, 3:33 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मनाया नंद महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर

भाद्रपद मास में जन्माष्टमी के बाद गली-मोहल्लों, घर और मंदिरो में नंद महोत्सव मनाए जा रहे है। इसी के तहत रातानाडा, शिव रोड, केसरबाग स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में नन्द महोत्सव का हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजन हुआ। इस अवसर पर मटकी फोड़, कीर्तन, नृत्य-संगम सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय माखन-मिश्री की प्रसादी का भी भव्य आयोजन हुआ।

इस अवसर पर छोटे बाल गोपाल एवं राधा रानी की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। संपूर्ण मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों एवं भजनों से गूंज उठा। महाआरती के पश्चात सभी भक्तजनों को माखन-मिश्री की प्रसादी वितरित की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor