Explore

Search

Tuesday, September 8, 2026, 3:32 pm

Tuesday, September 8, 2026, 3:32 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्मान : प्रो. सरोज कौशल को मिलेगा हिन्दी सेवा पुरस्कार 2026, हिन्दी दिवस के अवसर पर मिलेगा सम्मान, निकाय चुनाव के बाद तिथि घोषित होगी

प्रो. सरोज कौशल के काव्य संग्रह भारत गाथा- महादेश की सांस्कृतिक अस्मिता को कला, संस्कृति एवं पर्यटन अनुभाग की ओर से किया जाएगा पुरस्कृत

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग जयपुर के द्वारा ‘हिन्दी सेवा पुरस्कार 2026’ के अन्तर्गत प्रो सरोज कौशल के काव्य संग्रह ‘भारत गाथा – महादेश की सांस्कृतिक अस्मिता’ को कला, संस्कृति एवं पर्यटन अनुभाग में पुरस्कृत किया जायेगा। हिन्दी दिवस 14 सितम्बर 2026 को आयोज्यमान राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है परन्तु निकाय एवं पंचायत राज चुनाव की आदर्श आचार संहिता के कारण आयोजन स्थगित कर भावी तिथि घोषित होने पर यह प्रदान किया जायेगा।

प्रो सरोज कौशल, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के कला संकाय की अधिष्ठाता,और संस्कृत विभाग की अध्यक्ष रहीं। वे संस्कृत तथा हिन्दी की प्रतिष्ठित कवि और आलोचक के रूप में सुप्रसिद्ध हैं। उन्हें राजस्थान संस्कृत अकादमी,जयपुर के संस्कृत विदुषी सम्मान तथा कालिदास अकादमी,उज्जैन के सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र लेखन पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor