Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 7:23 pm

Monday, October 26, 2026, 7:23 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जनजातीय गौरव वर्ष तथा वंदे मातरम् स्मरणोत्सव : निबंध तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव वर्ष 2024-25 का समापन समारोह हुआ। कार्यालय प्रभारी डॉ विनीत कुमार रावत की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि कैलाश कच्छवाह रहे। डॉ रावत ने भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण तथा बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने बताया कि बिरसा मुंडा पर वर्षपर्यंत 15.11.2024 से 15.11.25 तक निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, पौधरोपण, व्याख्यान, जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा वंदे मातरम के 07 नवंबर से 14 नवंबर तक के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम भवानी आदर्श विद्या मंदिर, यूनिक इंटरनेशनल स्कूल, महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय खेमा का कुआँ, अशोक उद्यान, आस पास के सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों आदि में आयोजित हुए। मुख्य अतिथि कैलाश कच्छवाहा ने वंदे मातरम के देशव्यापी सामूहिक गायन से बच्चों को मिलने वाली प्रेरणा और अपने महापुरुषों को जानने का मौका बताया। डॉ चंदन सिंह पुरोहित तथा जगदीश यादव ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया । जनजातीय गौरव वर्ष तथा वंदे मातरम के आयोजन में जगदीश यादव, रमेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल, भंवरू बक्स, जीवन कुमार, मनोहर गहलोत तथा खेमराज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। डॉ चंदन सिंह पुरोहित तथा अमित कुमार ने गार्डन की विजिट करवाते समय कैक्टस गार्डन तथा औषधीय पादपो की जानकारी दी। डॉ पुरुषोत्तम डेरोलिया के द्वारा हरबेरियम तथा म्यूजियम की विजिट करवाई गई। समापन समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ आर के सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन जगदीश यादव के द्वारा किया गया।

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भवानी आदर्श विद्या मंदिर खेमे का कुआं स्कूल में किया गया। इसमें नेपाल सिंह ने प्रथम स्थान, मनीषा प्रजापत तथा शिवानी शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, रोशन कुमार ने तृतीय स्थान तथा हीरसिंह तंवर एवं शारदा जांगिड़ ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। बिरसा मुंडा पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यश व्यास, गजेंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, चारुश्का वैष्णव, तृषा नागल विजेता रहे। वंदे मातरम स्मरणोत्सव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम सोलंकी, आरुषि पुरोहित, आकांक्षा भंडारी, सवाई सिंह तथा प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज की। समारोह में डॉ रवि किरण, उदयवीर विश्वास, भवरू बक्श बेनीवाल, हंसराज मीणा, पंकज सक्सेना, सौरभ कुमार, नीतू शर्मा, बिट्टू कुमारी, जीवन कुमार, मनोहर गहलोत, खेमराज, उम्मेद सिंह, प्रेमलाल सहित सभी कर्मचारियों ने भागीदारी की। सभी गतिविधियों का समन्वय तथा संचालन डॉ पुष्पा कुमारी तथा जगदीश यादव के द्वारा किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor