Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

Thursday, July 9, 2026, 1:53 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर: स्व. जी.डी. मित्तल की जयंती पर 25 जनवरी को रक्तदान शिविर

यह शिविर 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचवटी हॉल, रूप रजत टाउनशिप, पाल रोड पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जोधपुर एवं रूप रजत टाउनशिप सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय जी.डी. मित्तल की जन्म जयंती के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अनिल गोयल एवं जिला महामंत्री सीताराम राठी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम समन्वयक श्यामसुंदर गुप्ता ने जानकारी दी कि अध्यक्ष अनिल गोयल के नेतृत्व में सीताराम राठी, गुंजन मित्तल, मयंक अग्रवाल, पीयूष मोहनोत एवं सुनील बैद की टीम द्वारा जोधपुर के गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर व्यापक जनसहयोग जुटाया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक सुनील बैद एवं गुंजन मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित एवं पूर्व न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने कार्यक्रम के बैनर का विमोचन कर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक विनीत बंसल ने पोस्टर का विमोचन करते हुए शहरवासियों से शिविर में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया कि माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा, अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एवं अग्रसेन संस्थान के अध्यक्ष उमेश लीला ने भी अपने-अपने समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है।
रूप रजत टाउनशिप सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय रूप से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

अंत में आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग को मानव सेवा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।जिसमें 101 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य है। रक्तदान के लिए संपर्क करे +91 99296 22111

Insaf khan
Author: Insaf khan

Editor