Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 3:52 pm

Monday, October 26, 2026, 3:52 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री जागृति संस्थान, जोधपुर द्वारा काव्य सुरताल कार्यक्रम का सफल आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री जागृति संस्थान, जोधपुर की ओर से काव्य सुरताल कार्यक्रम का सफल आयोजन बालाजी बाबोसा मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व बाबोसा मंदिर के व्यवस्थापक राजेश जैन उपस्थित रहे। समाजसेवी व लेखक राजन वैष्णव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आरसी भंडारी मौजूद रहे। संस्था के अध्यक्ष राजेश भेरवानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राखी पुरोहित द्वारा माँ शारदा वंदना गीत से की गई। मदन दान चारण ने “मन मस्त फकीरी धारी है” गीत गाकर सबका मन मोह लिया। राजेश भार्गव ने अपनी कविता “भुलाया नहीं जाता” सुनाई। संस्था के सचिव हर्षद भाटी ने अपनी माँ को समर्पित पुष्पांजलि स्वरूप कुछ पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं। राजेन्द्र शाह ने मधुर बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजन वैष्णव ने “राम तेरे कितने नाम” की व्याख्या बड़े ही सहज और सरल तरीके से की। महेश पवार ने “भारत को नमन” गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। डॉ. हस्तीमल आर्य ‘हस्ती’ ने “माँ की लोरी में ही देशभक्ति है” कविता सुनाई। सतीश कुमार इदनानी एवं श्रीमती सविता इदनानी ने भी अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोहा।

अनिता जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बार-बार होने चाहिए। कार्यक्रम का शानदार संचालन राजेन्द्र खींवसरा ने किया और संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया,उन्होंने संचालन के साथ ही अपनी कविताओं के माध्यम से स्रोताओं का मन मोह लिया। जिसकी सभी ने सराहना की। संस्था अध्यक्ष राजेश भेरवानी ने अपने संदेश में कहा कि संस्था द्वारा निरंतर ऐसे रचनात्मक व सेवा कार्य किए जाते हैं और आगे भी किए जाते रहेंगे। अंत में मुख्य अतिथि राजेश जैन ने सभी को दीपावली की अग्रीम शुभकामनाएं दीं और संस्था को आगे भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor