Explore

Search

Thursday, November 12, 2026, 12:16 pm

Thursday, November 12, 2026, 12:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, दो सत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका

जयपुर. दो शैक्षणिक सत्रों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन का मौका है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तय की है।
विभाग की एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, ईबीसी, डीएनटी और मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजनाओं में पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसजेईडी पोर्टल पर होंगे। इसके लिए आधार, जनाधार, मूल निवास, आय व जाति प्रमाण पत्र, अंकतालिका और फीस रसीद जरूरी है। आवेदन के बाद कॉलेज में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। विद्यार्थी पोर्टल पर फॉर्म से जुड़ी आपत्तियों की नियमित जांच भी करें

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor