Explore

Search

Monday, November 9, 2026, 10:17 pm

Monday, November 9, 2026, 10:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेडियोलॉजी में एआई की प्रगति, अब मशीन भी बताएगी बीमारी के संकेत

एक्स-रे से एमआरआई तक तस्वीरों का एआई करेगा विश्लेषण, बीमारी की शुरुआती पहचान और रिपोर्टिंग होगी तेज

जोधपुर। चिकित्सा विज्ञान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग से रेडियोलॉजी की दुनिया तेजी से बदल रही है। एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचों में अब एआई तकनीक तस्वीरों में छिपे बीमारी के संकेत पहचानने में मदद कर रही है। इससे ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक, रक्तस्राव और शरीर के अन्य अंगों की असामान्यताओं का पता लगाने में सहायता मिलेगी।

रेडियोलॉजी में एआई के पांच प्रमुख बदलाव सामने आ रहे हैं। इनमें एक्स-रे में असामान्यताओं की पहचान, सीटी स्कैन से ब्रेन स्ट्रोक और रक्तस्राव का पता लगाना, एमआरआई में अंगों के सूक्ष्म बदलावों का विश्लेषण, 3 टेस्ला एमआरआई से बेहतर इमेजिंग और गंभीर मामलों की रिपोर्टिंग में तेजी शामिल है।

वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हेमंत जांगिड़ के अनुसार, एआई डॉक्टरों के लिए उपयोगी सहायक साबित हो रही है। हालांकि अंतिम निदान में विशेषज्ञ डॉक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor