दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का उद्देश्य आम नागरिकों को महंगी दवाओं के खर्च से राहत दिलाना और देशभर में सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
योजना के प्रमुख लाभ :
- देशभर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
- इन केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं कम कीमत पर मिलती हैं।
- दवाओं की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाती है।
- गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज का खर्च कम करने में मदद मिलती है।
- इस योजना का उद्देश्य सभी नागरिकों को सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।