Explore

Search

Thursday, November 12, 2026, 12:21 pm

Thursday, November 12, 2026, 12:21 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

तीन साल बाद क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में शुरू हुई PET-CT जांच सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

जोधपुर। क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में आखिरकार तीन साल के इंतजार के बाद बुधवार से PET-CT स्कैन मशीन शुरू हो गई। इससे कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि मशीन सेवा प्रदाता एजेंसी एचओपी डायग्नोस्टिक केयर आरसीआई के माध्यम से संचालित होगी। गौरतलब है कि मशीन की खरीद के तीन साल बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया था। इस मुद्दे को दैनिक भास्कर ने लगातार प्रमुखता से उठाया। इसके बाद चिकित्सा प्रशासन ने कार्रवाई की। अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) योजना के तहत निर्धारित पैकेज और नियमों के अनुसार मरीजों को PET-CT जांच की निशुल्क कैशलेस सुविधा मिलेगी। निजी जांच केंद्रों पर इस जांच के लिए 15 से 20 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor