Explore

Search

Thursday, November 12, 2026, 8:07 pm

Thursday, November 12, 2026, 8:07 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शिवम् नाट्यालय का 69वाँ अरंगेत्रम 15 को

भगवान पंवार. जोधपुर

शिवम् नाट्यालय का 69वाँ अरंगेत्रम नाईशा सोनी द्वारा 15 नवंबर 2026, रविवार को ‘जग शांति ऑडिटोरियम’ में आयोजित होने जा रहा है।

वर्ष 2011 में जोधपुर में जन्मी नाईशा सोनी को नृत्य के प्रति अपने जुनून के साथ-साथ बास्केटबॉल एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी गहरी रुचि है। अध्ययन के क्षेत्र में भी उन्होंने सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अपनी कला एवं शिक्षा के साथ-साथ वह अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी अत्यंत गहराई से जुड़ी हुई हैं।

नाईशा वर्तमान में ऑर्किड सेंट्रल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की 9वी कक्षा की छात्रा हैं।

नृत्य के प्रति उनका प्रेम बचपन से ही रहा है। जब वह कक्षा के.जी में, मात्र 3.5 से 4 वर्ष की थी, तब उसने गुरु डॉ. मंजूषा चंद्रभूषण सक्सेना के मार्गदर्शन में भरतनाट्यम सीखना प्रारंभ किया। लगभग बारह वर्षों तक निरंतर एवं समर्पित रूप से उसने भरतनाट्यम का अभ्यास किया। आज अपनी गुरु डॉ. मंजूषा सक्सेना के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से भरतनाट्यम की इस सुंदर यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अपने अरंगेत्रम की प्रस्तुति देने जा रही है।

यह अवसर उसके लिए केवल एक मंचीय प्रस्तुति नहीं, बल्कि बचपन से संजोए हुए एक स्वप्न की पूर्णता और अपनी कला एवं संस्कृति से पुनः जुड़ने की एक भावपूर्ण यात्रा है।

भरतनाट्यम में अपनी औपचारिक शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत, अब वह ‘अरंगेत्रम’ की प्रस्तुति देने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। यह उनके लिए वर्षों से संजोए हुए स्वप्न को साकार करने का एक विशेष अवसर है।

नाईशा सोनी श्रीमती रोशनी एवं श्री अमित सोनी की सुपुत्री हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor