Explore

Search

Monday, October 26, 2026, 2:28 pm

Monday, October 26, 2026, 2:28 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उम्मेद अस्पताल में 15 लाख की एबीजी टेस्ट करने के लिए गाइनिक आईसीयू मशीन भेंट

शिव वर्मा. जोधपुर

समाजसेवी अशोक रायजादा द्वारा उम्मेद अस्पताल में मरीजो को अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए डेनमार्क निर्मित रेडियोमीटर एबीजी मशीन रूपये 15,00,000/- पन्द्रह लाख की एबीजी टेस्ट करने के लिए गाइनिक आईसीयू हेतु दानस्वरूप प्रदान की । इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम, डॉ0 रिजवाना शाहीन आचार्य एवं विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डॉ. नीलम मीणा, आचार्य निश्चेतना विभाग, डॉ0 विनय अबिचन्दानी आहरण एवं वितरण अधिकारी, डॉ. पंकज भारद्वाज चिकित्सा अधिकारी प्रभारी भंडार, तेजसिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी उपस्थित थे ।

इस एबीजी मशीन का उपयोग धमनी में रक्त गैसो, मुख्य रूप से ऑक्सीजन और कार्बन डाइ ऑक्साइड की मात्रा का विश्लेषण करता है । यह रक्त में ऑक्सीजन और CO2 के आंशिक दबाव के साथ साथ रक्त में ऑक्सीजन संतृप्ति और बाइकार्बोनेट स्तर को मापती है। रक्त फेफड़ो से ऑक्सीजन को कोशिकाओं तक और कार्बन डाइऑक्साइड को फेफड़ो से बाहर ले जाता है । जैसे ही रक्त पूरे शरीर में प्रवाहित होता है, एबीजी परीक्षण यह निर्धारित करता है कि फेफडे ठीक से काम कर रहे है या नही और रक्त का पीएच संतुलन बना हुआ है या नही । इन मानकों में असंतुलन विभिन्न चिकित्सीय स्थितियों के निदान में मदद कर सकता है, जैसे कि किडनी की खराबी, हदृय संबंधी विकार, मधुमेह, औषधि की अधिक मात्रा, दमा, लम्बे समय तक फेफड़ो में रूकावट इत्यादि । रक्त एक धमनी से एकत्र किया जाता है, और परिणाम जल्द ही आ जाता है।
यह मशीन इलेक्ट्रोलाइटस टेस्ट भी करती है । यह मशीन प्रसूताओं के लिए आपरेशन के दौरान व आईसीयू के मरीज के लिए बहुत उपयोगी है ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor