राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
सिंधी गुरु संगत दरबार सरदारपुरा में गुरु रामदास साहिब का 490 वां प्रकाश उत्सव उल्लास से भगत राम भल्ला, भावना हीरानंदानी के सानिध्य में मनाया गया।
दरबार सेवादार भरत आवतानी ने बताया कि भजन, कीर्तन किए गए। इस प्रकाश पर्व की प्रवासी दीपक,पीतांबर होतचंदानी, हीरू, किशोर कलवानी द्वारा पर्व की संगत को बधाइयां प्रेषित की गई। आयोजन लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, महेश खेतानी, गोपी जनवानी, लखपत धनकानी, लक्ष्मण शर्मा, राम गुरनानी की देखरेख में संपन्न हुआ।
