Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 8:22 pm

Sunday, October 25, 2026, 8:22 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

rising bhaskar.com. jodhpur

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्दसिंह ने बताया कि कस्बा फलोदी में प्रार्थी रमेश कुमार को जान से मारने नियत पिकअप गाडी चढाने वाले आरोपी महेश उर्फ भतीया पुत्र जसराज साद निवासी चन्द्रशेखर कोलोनी कस्बा फलोदी को गिरफ्तार किया गया है ।

कस्बा फलोदी में दिनांक 17.04.2023 को प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र रतनलाल जाति पुष्करणा ब्राहमण निवासी बोहरो की गली कस्बा फलोदी को रंजिसवश जान से मारने की नियत रमेश कुमार की मोटरसाईकल को आरोपी महेश उर्फ भतीया ने अपनी पिकअप गाडी से टक्कर मारकर जान से मारने का प्रयास किया था । जिस पर पुलिस थाना फलोदी पर अभियोग संख्या 164 दिनांक 17.04.2023 धारा 323,341,307 आईपीसी मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया । प्रकरण हाजा मे वांछित आरोपी महेश उर्फ भतिया की तलाश उसकी शकूनत तथा अन्य संभावित स्थानो पर की गई लेकिन आरोपी वक्त घटना से अपनी शकूनत से रुपोश था । जिस पर आरोपी महेश उर्फ भतिया की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी कैलाश दान जुगतावत के सुपरविजन मे रामकरणसिंह मलिंडा के निर्देशन मे राकेश ख्यालिया थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे टीम गठीत की गई थी। जिस पर थानाधिकारी राकेश ख्यालिया पुलिस निरीक्षक पुलिस थाना फलोदी के निर्देशन मे आज दिनांक 14.06.2023 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी महेश उर्फ भतीया पुत्र  जसराज उम्र 40 साल साद निवासी चन्द्रशेखर कोलोनी कस्बा फलोदी पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया है ।

पुरस्कृत टीम –

श्री राकेश ख्यालिया पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी ।
श्री अमृतलाल उ.नि. पुलिस थाना फलोदी।
श्री गणेश कानि. पुलिस थाना फलोदी ।
श्री अमरदीप कानि. पुलिस थाना फलोदी ।
श्री सुरेश डुकिया कानि. पुलिस थाना फलोदी ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor