Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

Sunday, August 23, 2026, 8:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अशोक उद्यान योग का मेला बना

राखी पुरोहित. जोधपुर

सम्राट अशोक उद्यान में मोहनी संस्थान द्वारा आयोजित 25 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के अंतिम सप्ताह में योग साधकों का उत्साह चरम पर है,योग गुरु मुक्ता माथुर ने जानकारी देते हुए कहा शहर के सभी योग शिक्षक योग दिवस के लिए तैयार है,अशोक उद्यान में 21 जून को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास आयुष मंत्रालय के तत्वाधान में किया जाएगा आज से चार दिन अशोक में सभी योग प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का करवाना शुरू कर दिया है योग दिवस पर विश्व हिंदू परिषद स्कूल, बैंक, संस्थान हॉस्पिटल, ऑफिस स्टाफ क्लब स्काउट गाइड, एसीसी कैडेट सयुंक्त रूप योग योग प्रोटोकॉल अभ्यास करेंगे
आज शिविर में ताली योग अभ्यास करवाया गया मुक्ता माथुर ने बताया का ताली बजाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है,ये शरीर के रक्त संचार को बढ़ाता है,नसों के अवरोध दूर करता है,शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है,जिससे हम तनाव मुक्त रहते हैं,इस शिविर में हेमन्त कुमार रजनी सोलंकी सह शिक्षक के रूप में अपनी निःशुल्क सेवायें दे रहें है.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor