Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

Thursday, July 9, 2026, 6:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान का 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली प्रवास पर, लोकसभा अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री से होगी भेंट

राखी पुरोहित. जोधपुर
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के जोधपुर संभागीय अध्यक्ष पवन मेहता ने बताया कि फेडरेशन का 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 19 एवं 20 अगस्त 2025 को दिल्ली प्रवास पर रहेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान के सभी संभागों से पदाधिकारी, अध्यक्ष एवं होटल व्यवसाय से जुड़े सक्रिय सदस्य शामिल होंगे।
जोधपुर से इस प्रतिनिधिमंडल में केवल होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के संभागीय अध्यक्ष पवन मेहता ही भाग ले रहे हैं प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आतिथ्य को स्वीकार करते हुए उनके मार्गदर्शन में लोकसभा की कार्यवाही का अवलोकन करेगा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से विशेष भेंट कर होटल एवं पर्यटन उद्योग की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े सुझावों एवं समस्याओं का संकलन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
मेहता ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन ऑफ़ होटल एंड रेस्टोरेंट के पदाधिकारी एवं सभी संभागीय अध्यक्ष अपनी-अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
कार्यक्रम अनुसूची —
19 अगस्त 2025 (मंगलवार)
•दोपहर 12:15 बजे — A.C. बस द्वारा राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान
•अपराह्न 4:00 बजे — प्रधानमंत्री म्यूज़ियम का भ्रमण
•सायं 5:00 बजे — अक्षरधाम मंदिर दर्शन एवं लाइटिंग शो
•रात्रि 8:00 बजे — होटल के लिए प्रस्थान
•रात्रि 9:00 बजे — होटल में रात्रि भोजन
20 अगस्त 2025 (बुधवार)
•प्रातः 8:00 बजे — लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला के निवास पर आगमन एवं नाश्ता
•प्रातः 11:00 बजे — लोकसभा संसद भवन भ्रमण
•दोपहर 1:30 बजे — संसद भवन में दोपहर का भोजन
•सायं 5:00 बजे — दिल्ली से प्रस्थान
मेहता ने कहा कि होटल एवं पर्यटन उद्योग राजस्थान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि सरकार की नीतियों में सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो यह उद्योग न केवल रोजगार सृजन में अग्रणी भूमिका निभा सकता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान को पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मज़बूत पहचान भी दिला सकता है।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor