राखी पुरोहित. जोधपुर
जाजीवाल गहलोतां स्थित गोशाला में बछबारस पर बुधवार को इंद्रदेव को रिझाने के लिए विशाल यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। ओम श्रीश्री महर्षि संदीपनी राम महाराज ने बताया कि इस यज्ञ में शहरवासी और पूरे राजस्थान से श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। महाराज श्री ने बताया कि यज्ञ में श्रद्धालु हवन सामग्री अपने स्तर पर लेकर आएं और अपनी ओर से आहुतियां दें। यज्ञ में सम्मिलत होकर इंद्रदेव से बारिश के लिए आह्वान करें। महाराज श्री ने बताया कि यज्ञ देव से इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और खूब बारिश होगी और किसानों को राहत मिलेगी।




