राखी पुरोहित. शेरगढ़
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा शेरगढ़ में एनसीसी ए सर्टिफिकेट भर्ती का आयोजन 21 अगस्त 2025 को किया जायेगा। भूंगरा विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर हेम सिंह भाटी भलासरिया बताया कि 6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमरजीत कौर के निर्देशन मे 6 राज एनसीसी बटालियन जूनियर डिविजन के प्रथम वर्ष के 2025-26 के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन विद्यालय परिसर में किया जायेगा। विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 8वीं से 10वीं के बीच और जिनकी उम्र बारह वर्ष से साढ़े अठारह वर्ष के बीच है, इस भर्ती प्रक्रिया में जो विद्यार्थी भाग लेना चाहते है वो अपना आवेदन एनसीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकेंगे। साथ ही दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक,आदि दस्तावेज साथ लेकर आएंगे। भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा।




