Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भूंगरा में एनसीसी कैडेट्स भर्ती प्रक्रिया आयोजित

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा में 6 राज एनसीसी बटालियन जोधपुर के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमरजीत कौर के निर्देशन मे एनसीसी कैडेट आर्मी विंग की जूनियर डिवीजन भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया को 6 राज एनसीसी बटालियन के सूबेदार गुरदयाल सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह जोधा एवं विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर हेम सिंह भाटी भलासरिया द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ भर्ती को संपन्न करवाया गया।

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर भाटी ने कहा कि एनसीसी किशोर और युवा वर्ग को अनुशासित रहकर राष्ट्र की सेवा करना सिखाती है। पढ़ाई पूरी होने के बाद सेना की नौकरी के लिए एनसीसी कैडेट को सेना की नौकरी में वरीयता भी जाती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एनसीसी का देश की सेवा में विशिष्ट योगदान है। एनसीसी कैडेट्स सदैव देश निर्माण में अपना योगदान देते हैं। एनसीसी आर्मी विंग जूनियर डिविजन के लिए 29 रिक्त पदों के लिए रनिंग, मेडिकल फिटनेस, शारीरिक दक्षता परीक्षा, साक्षात्कार का आयोजन किया गया l

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान सिंह, व्याख्याता प्रेम कुमार, गंगा सिंह राठौड़, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी, वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़, सुरेंद्र कुमार भास्कर, अध्यापक सुरेंद्र गे‌ंवा, प्रेम सिंह गोठवाल, बाबूलाल, कालूराम, वरिष्ठ सहायक चंपाराम, विद्यालय सहायक सूरज भारती, हरीपाल सिंह, नखत सिंह, टीकम चंद, एनसीसी कैडेट्स एवम छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor