Explore

Search

Saturday, April 11, 2026, 11:23 pm

Saturday, April 11, 2026, 11:23 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

लालसागर में आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण आज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी आरके दम्मानी, विद्या भारती अ.भा सह संगठन मंत्री यतिंद्र शर्मा होंगे 

दिलीप कुमार पुरोहित. शिव वर्मा. जोधपुर 

जोधपुर से बड़ी खबर हम आपको बताने जा रहे हैँ। लालसागर स्थित आर.के. दम्मानी राष्ट्रीय पुनरुत्थान और शिक्षा केन्द्र में इतिहास रचने जा रहा है। यहां आदर्श डिफेन्स एवं स्पोर्ट्स एकेडमी के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकापर्ण समारोह 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन हनुमन्त आदर्श विद्यामंदिर, लालसागर, जोधपुर परिसर में सोमवार, 25 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे। विशिष्ट अतिथि आर.के. दम्मानी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी, यतिन्द्र शर्मा, विद्या भारती अ. भा. सह संगठन मंत्री होंगे।लालसागर क्षेत्र में यह एकेडमी युवाओं को रक्षा सेवाओं एवं खेलकूद के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगी। यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

लालसागर परियोजना : शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक उत्थान का नया केंद्र बनेगा जोधपुर

विद्या भारती, जोधपुर प्रान्त की प्रबंध समिति द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर और हनुमंत आदर्श विद्या मंदिर अब पश्चिमी राजस्थान में शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी केंद्र बनने की ओर बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में लालसागर परियोजना एक बड़े बदलाव का हिस्सा बनने जा रही है। यह परियोजना जोधपुर महानगर की पहाड़ियों व तालाबों के समीप स्थित हेरिटेज क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है।

परियोजना के अंतर्गत संचालित विद्यालय को एक उत्कृष्ट मॉडल विद्यालय के रूप में बदलने की योजना है। इसके तहत आधुनिक शैक्षणिक व भौतिक संसाधनों से लैस संस्थान तैयार होगा, जिससे विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध हो सके।

परियोजना के प्रमुख बिंदु –

400 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था

रक्षा (NDA आदि) एवं खेल क्षेत्र हेतु विशेष प्रशिक्षण केंद्र

आचार्य प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

भारत के गौरवशाली इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी कक्ष

कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु प्रशिक्षण केंद्र

प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण केंद्र

CBSE/ICSE बोर्ड स्तर पर शोध एवं अनुसंधान आधारित विद्यालय

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। पहले चरण में 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास तैयार कर लिया गया है और वर्तमान में यह पूर्ण क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। इसमें अब तक 200 विद्यार्थी रक्षा क्षेत्र (NDA आदि) और 200 विद्यार्थी खेल व अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु तैयार किए जाएंगे। परियोजना का लक्ष्य आने वाले समय में जोधपुर को शिक्षा और प्रशिक्षण का ऐसा केंद्र बनाना है, जहां से न केवल पश्चिमी राजस्थान बल्कि पूरे देश को योग्य, अनुशासित और राष्ट्रसेवी युवा मिलें।

परियोजना समिति का औपचारिक गठन 

लालसागर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लालसागर परियोजना समिति, जोधपुर का औपचारिक गठन कर दिया गया है। समिति में क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और उद्योगपतियों को शामिल किया गया है।

समिति के पदाधिकारी 

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. निर्मल गहलोत को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में प्रकाश जीरावला और सचिव के पद पर शम्भूसिंह चारण को मनोनीत किया गया है।

संरक्षक मंडल

संरक्षक मंडल में कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें हरदयाल जी शर्मा (प्रांत संचालक), राजेन्द्र गहलोत (राज्य सभा सांसद), घनश्याम ओझा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), ललित शर्मा (क्षेत्र धर्म जागरण संयोजक), विजयानंद (प्रांत प्रचारक), जसवंतसिंह विश्नोई (अध्यक्ष, जीव जंतु कल्याण बोर्ड), लालसिंह राजपुरोहित (क्षेत्रीय मंत्री) और नरपत सिंह शेखावत (अध्यक्ष विद्या भारती जोधपुर प्रांत।

सदस्य मंडल

सदस्य मंडल में महेन्द्र दवे, अतुल भंसाली (विधायक), देवेंद्र सालेचा, रतनलाल डागा, प्रेमसिंह देवड़ा, गंगाविष्णु विश्नोई, मिश्रीलाल प्रजापति, योगेश बिड़ला (CA), विपिन पंवार सहित कई दिग्गज शामिल किए गए हैं।

स्वागत समिति

सत्यनारायण धूत, जय प्रकाश अग्रवाल,  श्याम कुंभट, राजमल पारख, सुशील जालानी, प्रदीप राठौड़, सुरेन्द्र गांधी, होडल सिंह चौधरी, संदीप काबरा, त्रिभुवन सिंघवी, कैलाश चौधरी, वीरेंद्र गर्ग, ओमप्रकाश सोनी, विजय कुमार जैन, मनीष मूुंदड़ा, माधवदास मोदी, पप्पूराम डारा, श्रीपाल लोढ़ा, नरेश जाजड़ा, महावीर लूणिया, देवेंद्र जोशी (विधायक), प्रेमप्रकाश जालानी, लादूराम विश्नोई, राकेश दवे, डॉ. केआर डऊकिया, डॉ. राजेंद्र मेहता, अमराराम कुमावत, आनंद राठी, सुरेश राठी, आनंद गोयल, गणपत सालेचा, अशोक चौहान, एनके जैन, डॉ. राम गोयल, एसएन भार्गव, गौतम सालेचा, श्रीकिशन गहलोत, सुरेश शाह, मनोहर पुंगलिया, नरपतसिंह सांखला, किशोर सांखला, ओमप्रकाश माहेश्वरी, नरेशचंद्र अग्रवाल, सुरेश विश्नोई, पारसमल जैन, हरीश लोहिया, अशोक गहलोत।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor