Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

Sunday, August 23, 2026, 8:51 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

केंद्र मंत्री शेखावत से जेपीसीआरएफ टेक्सटाइल उद्यमियों की मुलाकात, उद्योग और पर्यावरण हितों पर हुई चर्चा

शिव वर्मा. जोधपुर 

केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत से जेपीसीआरएफ () के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य रूप से टेक्सटाइल उद्योग के लिए आवश्यक ट्रीटमेंट प्लांट डेवलपमेंट की व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय और उद्योग को सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए सरकार की योजनाओं पर बात हुई।

प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री शेखावत को उद्योग की चुनौतियों और समाधान के सुझावों से अवगत कराया। इस अवसर पर मंत्री शेखावत ने कहा कि उद्योगों का विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हर संभव सहयोग दिया जाएगा। सभी उद्यमियों ने इसी के साथ शेखावत का जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की सौग़ात के लिए भी स्वागत कर धन्यवाद दिया। अवसर पर जीएम
सिंघवी, अमृत राज धारीवाल, जसराज बोथरा, अशोक कुमार संचेती, वरुण धनाडिया, सांग सिंह, जयंतीलाल, जुगनू खान, राकेश चौरड़िया, सुरेश खेमानी, पवन लोहिया, श्रीकांत शर्मा, बाबूलाल गौड़, मनीष सांड व अन्य मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor