Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

Sunday, August 23, 2026, 8:50 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अरिहंत आंचल सोसाइटी में दस दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन शुरू

राखी पुरोहित. जोधपुर

अरिहंत आंचल रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी डाली बाई के पास के तत्वावधान में आज से  10 दिवसीय गणपति महोत्सव 2025 शुरू हुआ.  आज विधिवत् पूजा अर्चना सोसायटी सेकेट्री श्री अंजनी कुमार मिश्रा एवं राधेश्याम जी के द्वारा की गई।वहीं गणेश महोत्सव 2025 कमेटी के सदस्य रितेश सिंह,मनीष व्यास, दीपेश भटनागर,रवि तिवारी,श्रीमती गरिमा शर्मा, कविता व्यास ने आज बच्चों का एवं बड़ों का डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव विधानसभा क्षेत्र विधायक सम्माननीय श्री रविन्द्र सिंह भाटी जी के हाथों आरती सम्पन्न की गई। सोसायटी सचिव अंजनी कुमार मिश्रा ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेट किया। कमेटी सदस्य मनीष व्यास ने साफा पहनाकर, रितेश सिंह ने सम्मान पाटिका पहनाकर दीपेश भटनागर कायस्थ समाज की तरफ से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पाटिका पहनाकर स्वागत किया। वहीं अन्य सदस्यों ने रवि तिवारी ,आनदं आर्य, हनीश वर्मा अजय, अंकुश, संजीव पारिख, जितेंद्र सक्सेना ने माला पहनाकर स्वागत किया। डांस प्रतियोगिता में ज्यूरी की भूमिका में श्रीमती गरिमा शर्मा एवं कविता व्यास ने निभाई। प्रतियोगिता के विजय हुई करीना हुई प्रतिभागियों को कल के कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कृत किया जाएगा। सोसायटी मैनेजर श्री कमलेश श्रीपत ने नेतृत्व आयोजन बड़े ही गरिमामय ढंग से सम्पन्न किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor