Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

Sunday, August 23, 2026, 8:18 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजस्थान जोधपुर चैप्टर की 30वीं मीटिंग संपन्न

व्यवसाय और नेटवर्किंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान और जोधपुर में कायस्थ समाज के व्यापारिक और उद्यमशीलता जगत को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “कायस्थ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (के.सी.सी.आई), राजस्थान” के जोधपुर चैप्टर की 30वीं नेटवर्किंग मीटिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता आशुतोष माथुर प्रदेश अध्यक्ष और गुंजन माथुर प्रदेश सचिव ने की और साथ ही समाज के कई प्रतिष्ठित व्यापारी और उद्योगपति इस मीटिंग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में गौरव माथुर कोर कमिटी सदस्य द्वारा प्रेजेंटेशन के द्वारा शुरुआत की गई। सभी सदस्यों द्वारा क्रिएटिव इंट्रोडक्शन से हुई, जिसमें हर सदस्य ने अनोखे अंदाज में अपना परिचय दिया। प्रदेश सचिव गुंजन माथुर ने बताया कि किस प्रकार से KCCI कार्य कर रहा है और अगले महीने का एक्टिविटी कलेंडर पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष माथुर ने अभी तक के सफ़र में संस्थान के फायनेंस की जानकारी दी, साथ हीं भविष्य को भी प्लानिंग सभी को दी गई। सोशल मीडिया की मदद लेके संगठन किस प्रकार इस आगे बढ़ा सकता है इसकी जानकारी अपूर्व ने सभी के बीच रखी। साथ ही पीआर कमिटी के हिमांशु ने अभी तक लिए गए काम को बताया, स्वतंत्रता दिवस समारोह संगठन ने कायस्थ जनरल सभा के साथ मिलकर किया और भविष्य में क्या क्या करना है उसकी जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन गुंजन माथुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी सदस्यों की भागीदारी और योगदान की सराहना की तथा कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कायस्थ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जोधपुर चैप्टर न केवल समाज के व्यापारियों के लिए एक नए युग की शुरुआत है, बल्कि नेटवर्किंग, सहयोग और व्यापारिक वृद्धि के एक मजबूत मंच के रूप में कार्य करेगा। मीटिंग में अखिल, प्रशांत, शरद, चिराग, मनीष, डॉ. सौरभ, यश, रजत आदि मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor