Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:05 am

Thursday, July 9, 2026, 6:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मारवाड़ सिविल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य सम्मानित

डायमंड जुबली सम्मान समारोह 2025 का आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर 

मारवाड़ सिविल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य जो इस साल 75 वर्ष के हुए हैं का सम्मान रविवार को किया गया। डायमंड जुबली सम्मान समारोह 2025 में मुख्य अतिथि डॉ. चैनाराम लटियाल सेवा निवृत्त प्रोफेसर, विशिष्ट अतिथि सवाई सिंह गोदारा पूर्व महानिरीक्षक पुलिस थे। अध्यक्षता मूल सिंह चौधरी ने की। संस्था के महासचिव जीसी नारवाल ने बताया कि इस वर्ष डायमंड जुबली सम्मान से कर्ण सिंह शेखावत, बीएल डाबी व कालूराम विश्नोई को सम्मानित किया गया व उनके शतायु होने की कामना की गई।

समारोह को डाॅ. चैनाराम लटियाल, सवाई सिंह गोदारा ने सम्बोधित किया तथा सम्मानित होने वाले कर्ण सिंह शेखावत, बीएल डाबी,  कालूराम विश्नोई ने अपने जीवन के अनुभवों व कार्य शैली को साझा करते हुए जीवन को खुशहाल कैसे रखा जा सकता है पर फोकस किया। समारोह में डाॅ. गंगाराम जाखड, पूर्व कुलपति भूराराम चौधरी, पूर्व आरएएस केएल जैन, जेआर लोहिया, एआर सोलंकी, सागरमल चौधरी, राजेश चंद जैन, हरिराम लोहार, नेनाराम, पोकर राम जाखड़  बीएल शर्मा, बीएल विश्नोई्, रामनिवास शर्मा आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के आर्थिक सहयोग से तीरंदाजी में पदक विजेता भविष्य वैष्णव का भी अभिनंदन किया गया। ओमकार सिंह आशियां द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। एंकरिंग बीआर जोशी व धन्नाराम द्वारा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor