राखी पुरोहित. जोधपुर
गायत्री देवी ट्रस्ट की की ओर से सिया-राम परिणय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी। लगातार समाज सेवा में अग्रसर रहकर ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया । ट्रस्ट के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी भी ली। मंत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, त्रिभुवन सिंह भाटी, ललित परवानी, चंद्रशेखर अरोड़ा, चंद्रप्रकाश आसेरी, विनती जांगिड़, रक्षिता बाफना, नंदकिशोर व्यास, प्रहलादराम गोयल, संतोष खत्री, गोपालसिंह राठौर और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Author: Dilip Purohit
Group Editor










