Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:11 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:11 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा पूजन दिवस : अधिवक्ताओं ने किया पूजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

पुराना हाईकोर्ट परिसर स्थित श्री विश्वकर्मा चेंबर में आदि सृष्टि के रचयिता भगवा  श्री विश्वकर्मा का पूजन दिवस जांगिड़ अधिवक्ता संघ द्वारा सर्वसमाज के अधिवक्ताओं और जांगिड़ समाजबंधुओं की मेजबानी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

चेंबर के संयोजक एवं महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष राजकुमार सुथार, सोलर प्लांट के व्यवसायी राम जांगिड़ के आतिथ्य तथा संघ के अध्यक्ष रामसुख शर्मा सहित उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना और आरती की गई, तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में एडवोकेट सुरेश कुलरिया, रामदेव जांगिड, राकेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, भवानी शंकर बरड़वा, हरीश जांगिड़, रामचंद्र शर्मा, दीपक सुथार, विकास शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहनराम सुथार, भूराराम जांगिड, खीवराज पाखरवड़, मनोज किंजा, विनोद बांगड़, राकेश शर्मा, भारत सिंह गहलोत, भरत शर्मा, ओमप्रकाश सोनी, स्वानंद जसमतिया, मोहम्मद महफूज, जहीर अब्बास, मोहम्मद अल्ताफ, उमेद अली मेहर सहित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं के औजार कलम की पूजा की।

भारत भूषण शर्मा ने बताया कि आदि सृष्टि के रचयिता भगवान श्री विश्वकर्मा ब्रह्मा के वास्तु पुत्र के पुत्र थे और उन्होंने धरती को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समय-समय पर देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्रों के साथ उनके द्वारा लंका नगरी, द्वारिका नगरी, ब्रह्मपुरी तथा भगवान विष्णु का चक्र, श्रीराम का धनुष एवं अन्य तकनीकी वस्तुओं का शिल्पाचार्य के रूप में निर्माण किया गया। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी अधिवक्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और सभी अधिवक्ताओं ने मोदी के जन्म दिवस पर तथा उनके द्वारा आज 75 योजनाओं को लागू करने पर उनका आभार जताया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor