Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 6:34 pm

Sunday, October 25, 2026, 6:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शेखावत ने सिलाई व डिजिटल मित्र प्रशिक्षण शिविर में जाकर बेटियों से संवाद किया

शिव वर्मा. जोधपुर

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लघु उद्योग भारती परिसर में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण और डिजिटल मित्र प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया।

केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण व डिजिटल मित्र प्रशिक्षण शिविर में जाकर बेटियों से संवाद किया। प्रतिभागी युवतियों और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। स्वरोजगार आधारित कौशल विकास महायोजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि निश्चित राजस्थान सरकार द्वारा संचालित यह कार्यक्रम युवाओं के लिए कारगर उद्देशपरक साबित हो रही है। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्री श्री के के विश्नोई और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी साथ रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor