Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:31 am

Thursday, July 9, 2026, 5:31 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री महालक्ष्मी माता मंदिर फतेहसागर में 50वां अन्नकूट महोत्सव मनाया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

श्रीमाली ब्राह्मण पंचायत समाज विकास संस्थान, फतेह सागर, गुलाब सागर, जोधपुर व महिला मंडल फतेह सागर गुलाब सागर जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में महालक्ष्मी माता जी का 50वां अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष सुनील त्रिवेदी ने बताया कि महालक्ष्मी माता जी व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा आज से 50 वर्ष पूर्व की गई थी। इस अवसर पर स्वामी प्राण वल्लभ महाराज भागवत कथा वाचक, वृंदावन धाम वाले भी पधारे और अन्नकूट प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। इनके सान्निध्य में सभी स्वजातीय बंधुओं ने भजन कीर्तन का आंनद लिया।

श्रीमती शारदा श्रीमाली महिला अध्यक्ष ने बताया कि अन्नकूट प्रसादी की तैयारियाें में कामाक्षा त्रिवेदी, आशा दवे, सुमन दवे, आराधना व्यास, मंगला दवे, नूतन व्यास, तरुलता त्रिवेदी, कुसुम ओझा, ललिता दवे, निर्मला दवे, अनुराधा शर्मा, स्मिता व्यास व प्रेमलता व्यास आदि महिला मंडल ने माताजी के 56 भोग की व्यवस्था में सहयोग किया। प्रकाश शर्मा सचिव ने बताया कि समाज के कैलाश त्रिवेदी, अरुण व्यास, राजीव दवे, मनीष बोहरा, महेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र दवे, प्रशांत ओझा, मोहित व्यास, मनीष व्यास, जयकुमार व्यास, पवन व्यास आदि समाज के सदस्यों ने अन्नकूट प्रसादी सजावट व प्रसादी वितरण में विशेष सहयोग किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor