राइजिंग भास्कर . जोधपुर
मुहताजी जी के मंदिर परिसर स्थित कृष्णा मंदिर एवं बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कृष्ण भगवान एवं बालाजी महाराज को 56 भोग अर्पित किए गए।
मंदिर ट्रस्ट के सचिव पवन मेहता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कार्तिक मास के अवसर पर भक्तिभाव एवं उल्लासपूर्वक अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भक्तगणों एवं मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा प्रभु का प्रसाद तैयार कर श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से दर्शन किए। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मेहता, उपाध्यक्ष गजेन्द्र मुहता, ट्रस्टी विजय मुहता, रवि मुहता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन की रूपरेखा एवं सजावट का कार्य वैभव मुद्रा द्वारा सुंदरता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न किया गया।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









