Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:56 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:56 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उड़िया कवयित्री शुभाश्री के सम्मान में काव्य गोष्ठी 16 को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

शहर के नेहरू पार्क स्थित डॉ. मदन सावित्री डागा साहित्य भवन में रविवार को साहित्य की महफिल सजने वाली है। कला साहित्य एवं संस्कृति के मंच “उड़ान” की ओर से उड़िया कवयित्री शुभाश्री जानकी के सम्मान में काव्य गोष्ठी आयोजित होगी। गोष्ठी का आयोजन शाम 4 बजे होगा। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता कवयित्री पूजा अग्रवाल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सुमन बिस्सा तथा विशेष अतिथि उदीयमान कवयित्री दीपा टाक होंगी। कार्यक्रम का संचालन शायरा डॉ.संजीदा खानम शाहीन करेंगी। आरंभ में सरस्वती वंदना कवयित्री और राइजिंग भास्कर की एडिटर इन चीफ राखी पुरोहित करेंगी। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉ. संजीदा खानम शाहीन से मोबाइल नंबर 96643 29176 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor