Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 5:59 pm

Saturday, October 17, 2026, 5:59 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मतदाता जागरूकता शिविर में भरवाए फॉर्म

राइजिंग भास्कर. बीकानेर

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SiR )अभियान के तहत एक रूपया रोज सेवा संस्था के द्वारा मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन चौखुटी पुल के नीचे बिनोवा बस्ती में किया गया। संस्था के अध्यक्ष सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि शिविर में मोहल्ले वासियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SiR ) प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। साथ ही उनके फार्म ऑनलाइन व ऑफलाइन भरवाये गए। वार्ड नंबर 69 के पार्षद अनूप गहलोत संस्था उपाध्यक्ष मनोज कुमार, इस्माइल खिलजी ( लॉ स्टूडेंट) , एडवोकेट अब्दुल कय्यूम, ख़िलजी, राधेश्याम नोखवाल ने फॉर्म भरवाने में अपना सहयोग दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor