Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 9:24 pm

Sunday, October 25, 2026, 9:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंदू पत्रकार रत्न से नवाजे गए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ

राइजिंग भास्कर. नई दिल्ली 

नई दिल्ली अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का वार्षिक अधिवेशन शास्त्री पार्क स्थित श्री सिद्ध श्याम गिरी मन्दिर मठ के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जहां राष्ट्रीय, राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनेक प्रस्ताव पारित कर राष्ट्र रक्षा, गौरक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प लिया गया। बैठक में दिल्ली, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों के प्रातिनिधियोँ के साथ भारी संख्या में साधु-संतों ने भी हिस्सा लिया।

इसी कड़ी में जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ को अपनी दबंग लेखनी द्वारा अखिल भारत हिन्दू महासभा की आवाज और विचार जन मानस तक पहुंचाने के लिए हिंदू धर्म संस्कृति आध्यात्म प्रेरक साहित्य सृजन लेखन को देखते हुए “हिंदू पत्रकार रत्न सम्मान 2025” के लिए चयनित कर अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें डॉ राकेश वशिष्ठ द्वारा विभिन्न मुद्दों धार्मिक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, महिला सशक्तिकरण, बालिका विभाग, इत्यादि पर लिखित आलेख प्रतिदिन देश के अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं। डॉ. वशिष्ठ ने अपनी साहित्यिक यात्रा मै अनेक पुस्तकें लिखी हैं और अभी हाल ही में अपने 106 वे रक्तदान के साथ ही डॉ राकेश वशिष्ठ ने संपूर्ण भारत में किसी भी पत्रकार अथवा मीडिया कर्मी द्वारा 106 बार व्यक्तिगत रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया है साथ ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान का संकल्प भी ले चुके हैं। एक कुशल नेतृत्व के साथ समाजसेवा , रक्तदान अंगदान और देहदान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor