Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:41 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डाइट में निशुल्क दर्द निवारक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) विद्याशाला चांदपोल जोधपुर में दर्द निवारक प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। न्यूरोथैरेपिस्ट संतु सिंह मेड़तिया ने नाभि के ऊपर, नाभि के नीचे के दर्द को ठीक करने के छोटे-छोटे प्रयोग बताए। साथ ही गैस, दर्द, एसिडिटी ठीक करने के सूत्र बताए। ईएनटी के दर्द को ठीक करने का तरीका, बंद नाक खोलने का सूत्र, एसिड- अल्कलाइन संतुलन करने का नायाब सूत्र बताया। बच्चों को चिकित्सा उपचार बताया।

बच्चों ने निबंध, सुलेख, आज के समाचार, सर्वधर्म प्रार्थना, वन्देमातरम, देश भक्ति गीत, रास्ट्रगान सहित कई शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस शिविर में एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण, खेल व स्वास्थ प्रेमी (सचिव) रामेश्वर महादेव मंदिर पब्लिक ट्रस्ट ने बताया कि वे पर्यावरण के लिए अब तक 60 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। 500 से ज्यादा रक्तदान शिविर व 400 से ज्यादा कोराना वेक्सीन शिविर व न्यूरो थैरेपिस्ट (राष्ट्रीय आरोग्य पीठ) के 150 से ज्यादा स्वास्थ शिविर कराने में  सहयोग दे चुके हैं।

तन-मन-धन से सेवा कार्य करें : एडवोकेट विजय शर्मा

उन्होंने बच्चों और उपस्थित लोगों से कहा कि तन मन धन से सेवा भाव से कार्य करें।। हर संभव लोगों की मदद करेंं। जीवन में उच्चस्थान पर पहुंचने के लिए प्रात काल सुबह जल्दी उठकर नित्य प्राणायाम, व्यायाम, कसरत कर पैदल एक किलोमीटर भ्रमण करें। स्नान आदि कर दैनिक अखबार पढ़ें। मंदिर में जाकर भगवान की पूजा पाठ आराधना कर पुष्प माला धूप अगरबत्ती करें। सुख शांति के लिए प्रार्थना करें। बच्चों से कहा कि अपनी पढाई पूरी एकाग्रचित होकर करें। खेलों में अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा से शतप्रतिशत योगदान दें। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने व्यवसाय में पूर्ण रुचि से कार्य करें। नौकरी में अपने मालिक व संस्थान को पूर्ण संतुष्टि भाव के साथ अपने समय सीमा के अंदर काम काज को निपटाएं। अपने बुजुर्ग माता पिता, अभिवावक की दुख सुख में भरपूर सेवा करें। आमजन, दीन दुखी पशु- पक्षी, जीव- जंतु, पर्यावरण हेतु अपनी ओर से तन मन धन से सहयोग व योगदान करें। आहार, चुग्गा, दाना, शीतल जल, शुद्ध हवा ऑक्सीजन, पानी की कुंडिया, परात, परिंडे, दवाई की व्यवस्था करें। तभी मानव जीवन सफल होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor