शिव वर्मा. जोधपुर
भदवासिया क्षेत्र स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में संगीतमय नानी बाई रो मायरो का आयोजन किया जा रहा है। नानी बाई रो मायरो के दूसरे दिन कथावाचक महाराज गिरिजा शंकर गिरी महाराज ने प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया।
आयोजन समिति की संयोजक राजकंवर और लक्ष्मी बजाज ने बताया कि हमें अपने जीवन में ऐसे आयोजन करके भगवान को याद करना चाहिए़। ऐसे आयोजन से भगवान से साक्षात आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नानी बाई रो मायरो का समापन किया जायेगा।
ये रहे उपस्थित :
इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवदास वैष्णव, सत्यनारायण (भासा), आयोजन समिति के मीडिया प्रवक्ता जितेन्द्र भाटी सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





