राइजिंग भास्कर. जोधपुर
श्री बड़ारामद्वारा सूरसागर के संस्थापक विरक्त शाखा प्रवर्तक परसराम महाराज का बरसी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया। खेड़ापा आचार्य पुरुषोत्तम दास महाराज, हरिद्वार से पधारे स्वामी विवेकानंद महाराज व परमहंस राम प्रसाद महाराज के पावन सान्निध्य में समाधि पूजन के साथ बरसी महोत्सव मनाया गया। अनुभव वाणी का पंचवाणी पाठ संत रामभरोस महाराज ने किया। प्रातः कालीन सत्संग में परमहंस रामप्रसाद महाराज ने परमहंस सेवगराम महाराज के अनुभव वाणी से सत्संग सुनाते हुए गुरु महिमा का वर्णन किया है। गुरु की शरण में रहकर जीव अपने जीवन का कल्याण कर सकता है। सभी हरि भक्तों ने परसराम महाराज के समाधि पर पुष्प अर्पित कर पूजन कर प्रणाम किया।











