Explore

Search

Friday, May 1, 2026, 9:57 am

Friday, May 1, 2026, 9:57 am

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज ने विश्व एड्स जागरूकता दिवस मनाया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि अभियान के तहत बालक बालिकाओ को जागरूक किया गया। शास्त्री नगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ठ पूर्व में जहां नवमी व ग्यारहवीं के लगभग दो सौ बालक बालिकाओ को इस विषय पर गहन जानकारी दी गई। सभी बच्चो ने उत्सुकता वश अपने मन के विचार साझा किए और प्रश्न उत्तर किए। कई प्रकार के विचार रखे कई शंका समाधान किए। स्कूल के साथ साथ शहर के कई चोराहो पर भी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि जोधपुर में रविवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की महिलाओं ने सदनवार नाटक भी प्रस्तुत किए। ग्रुप में सभी महिलाओं ने भाग लेकर आम आदमी को भी संतुलित हेल्थ का महत्व प्रस्तुत किया। अध्यक्ष निरूपा पटवा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में सभी आने जाने वाले राहगीरो को जानकारी दी। कार्यक्रम में पहले की मान्यताओं और आधुनिक युग की जानकारी देते हुए बताया गया कि आज देश में इन संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करते समय लापरवाही ना करना, आदि मुद्दों को ढंग से दिखाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor