Explore

Search

Saturday, January 24, 2026, 2:39 am

Saturday, January 24, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS
Lifestyle

हर तरफ माहेश्वरी समाज का जलवा.. अधिवेशन में नए युग का आह्वान, एक्सपो में जहां तक नजर गई भव्य स्टॉलें सीना ताने वैभव और समृद्धि की कहानी सुना रहीं

उद्भव, उन्नति और उद्देश्यों का अधिवेशन शुरू

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

हर तरफ माहेश्वरी समाज का जलवा…ये पंक्तियां उस समय साकार हो गई जब शुक्रवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज की दरो-दीवारें जय महेश की जयकारों से गूंज उठीं। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो के लिए जोधपुर महानगर में एक छोटा सा शहर ही पॉलीटेक्निक कॉलेज में बस गया। इस शहर में संस्कार है, संस्कृति है, व्यापार है, तहजीब है, स्वागत है, अपणायत है और एक अलग ही बयार चल रही है जो इसे देश-दुनिया में अलग पहचान देती है। माहेश्वरी समाज के इस भव्य और गरिमा आयोजन में अनुशासन है, संयम है और सीख है जिसे हर समाज को लेनी चाहिए।

राइजिंग भास्कर की टीम जब सुबह पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंची तो चारों तरफ जाम लगा हुआ था। लोगों की भीड़ का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था। धूप खिली हुई थी और हवा भी सायं सायं चल रही थी। जैसे जैसे धूप परवान चढ़ी सर्दी का असर कम होता गया। फिजां में एक अलग ही मस्ती थी।

पॉलीटेक्निक कॉलेज के गेट में प्रवेश होते ही ई रिक्शा और ऑटो बुजुर्ग और उम्र दराज लोगों को लाने- ले जाने के लिए तैयार खड़े थे। पुलिसकर्मी पर्याप्त संख्या में तैनात थे और पार्किंग में वाहन खड़े करवा रहे थे। कई लोग पैदल ही आयोजन स्थल की ओर रुख कर रहे थे। माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो का गेट पार करते ही हाथी पर कई लोग सवार होकर फोटो सेशन कर रहे थे। मांगणियार लोक कलाकार परंपरागत गायन कर अतिथियों का स्वागत कर रहे थे। चारों तरफ हस्ते-बतियाते चेहरे। हर चेहरे पर उल्लास। माहेश्वरी समाज बंधु कांधे पर बैग लटकाए चल रहे थे। कई माताएं अपने बच्चों को गोदी में उठाए चल रही थीं तो कई माताएं अपने बच्चों को अंगुली पकड़कर चल रही थीं। चारों तरफ सेल्फी की हौड़ मची हुई थी।

जोधपुर में माहेश्वरी समाज के महाकुंभ का शुक्रवार को आगाज हुआ। पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित इस वैश्विक सम्मेलन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और मारवाड़ के पूर्व नरेश गजसिंह के आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इस महाकुंभ में भारत सहित दुनिया के 27 देशों के करीब 40 हजार माहेश्वरी समाजबंधु हिस्सा ले रहे हैं। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अगुवानी की। आयोजन स्थल पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काबरा और जोधपुर माहेश्वरी समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि नेतृत्व के साथ समाज हर क्षेत्र में अग्रणी है। समाज की देश के विकास व समाज के हित में बहुत बड़ी भूमिका पहले भी रही है और आगे भी जारी रहेगी।

समाज के हर शोषित, पिछड़े वर्ग की मदद के लिए माहेश्वरी समाज हर जगह खड़ा रहता है। भलेही देश में माहेश्वरी समाज की जनसंख्या कम है, लेकिन प्रतिष्ठा कई गुना अधिक है।

विजन 2047 : जनसंख्या वृद्धि और संस्कारों पर जोर 

महासभा के सभापति संदीप काबरा ने बताया कि महाकुंभ का उद्देश्य वैदिक भारत से वैश्विक भारत तक समाज की भूमिका तय करना है। समाज में घटती जनसंख्या को देखते हुए इस महाकुंभ में तीन या उससे अधिक संतान वाली माताओं का अभिनंदन कर जनसंख्या वृद्धि का संदेश दिया जाना प्रस्तावत है। इसके अलावा, समाज में बहुओं को पढ़ाने और बेटी परणाओ अभियान के तहत देश भर की चयिनत महिलाओं को 50 हजार की एफडी देकर प्रोत्साहित करने की भी योजना है।

250 बीघा में आयोजन : 12 ज्योतिर्लिंग डोम और ग्लोबल एक्सपो

आयोजन के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित 250 बीघा क्षेत्र में एक अस्थाई शहर बसाया गया है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 डोम बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल ग्लोबल एक्सपो भी लगाया गया है, जिसमें 750 स्टॉल हैं। एक्सपो में नेपाल, दुबई, यूएसए सहित कई देशों के एग्जिबिटर्स शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि तीन दिवसीय एक्सपो में शहरवासी भी शामिल हाे सकेंगे, जबकि मुख्य अधिवेशन में केवल रजिस्टर्ड समाजबंधु ही प्रवेश कर पाएंगे। आयोजन स्थल पर गीता, बाल संस्कार, डोम भी बनाया गया है, जहां श्रीमद् भगवतगीता की ट्रेन के आठ कोच के माध्यम से बच्चों को सनातन संस्कारों से रूबरू करवाया जा रहा है। वर्चुअल उद्घाटन और आगामी सत्र शुक्रवार को अतिथियों ने एम्स रोड पर बन रहे छात्रावास सिवांची गेट स्थित हरनाथ बेरा में द्वारिकाधीश मंदिर के भूमि पूजन और बावड़ी जीर्णोद्धार का वर्चुअल उद्घाटन किया। शाम के सत्र में मिशन आईएएस 100 और भारतीय ज्ञान परंपरा पर संबोधन हुआ।

अगले दो दिनों (10 व 11 जनवरी) को बिखरते परिवार, शादी की सही उम्र, रिन्युअबल एनर्जी और बिजनेस स्केलिंग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। मधुसूदन केला, आनंद राठी और अन्य उद्योग जगत की हस्तियां युवाओं को फाइनेंशियल डिशिपिलन और कॅरिअर पर मार्गदर्शन देंगे। 10 जनवरी को भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

सुरेश राठी ग्रुप की स्टॉल : भीड़ में एक अनूठी मुहिम 

माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो में एसओ-4 स्टॉल। यह स्टॉल जोधपुर ही नहीं देश-दुनिया में प्रतिष्ठित नाम सुरेश राठी ग्रुप की है। दो  दिन और चलने वाले एक्सपो में यह स्टॉल लोगों के लिए प्रेरक का काम कर रही है। यहां सबसे ज्यादा चर्चा अनमोल भजन, अनमोल रत्न बुक की हो रही है। अनमोल भजन बुक श्रीमती शशि राठी की संकलित हैं और अनमोल रत्न के लेखक श्री सुरेश राठी हैं। स्टॉल पर विजिटर्स को स्नेह उपहार स्वरूप कैलेंडर, अनमोल भजन, अनमोल रत्न, गिफ्ट दिए जा रहे थे। सुबह से शाम तक स्टॉल पर मेले जैसा माहौल रहा। सुरेश राठी ग्रुप के सहकर्मियों के सहयोग से स्टॉल पर हर आने वाले का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जा रहा था। साथ ही आर्थिक मार्गदर्शन भी किया जा रहा था। इस मौके पर निरामय जीवन बुक की प्रतियां पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई माहेश्वरी बंधुओं ने कहा कि वे निरामय जीवन नियमित पढ़ना चाहेंगे। निरामय जीवन के नवीन अंकों को लेकर उनकी जिज्ञासा भी देखने काे मिली। श्री सुरेश राठी ने कहा कि माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो ऐसा मंच है जहां पर समाज के लोगों को मिलने का मौका मिला है। इस मंच पर संस्कार है, संस्कृति है, समानता है और स्वागत के साथ सभी अभिभूत हो रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन व एक्सपो के प्लेटफार्म पर अदाणी ग्रुप की धमाकेदार दस्तक…

अदाणी अंबुजा सीमेंट और अदाणी एसीसी के प्रॉडक्ट में ग्राहक दिखा रहे उत्साह, राजीव मूंदड़ा, सूरज नायर, संजीव सक्सेना ने अंबुजा सीमेंट को मजबूत बिल्डिंग का आधार और आर्थिक तौर पर किफायती बताते हुए निर्माण की रक्तवाहिनी बताया… 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 diliprakhai@gmail.com

जब-जब भारत के विकास की गाथा की कहानी लिखी जाएगी अदाणी समूह का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। गौतम अदाणी ने अपने श्रम और विजन से हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और देश ही नहीं दुनिया की शीर्ष कंपनियों में अपने को स्थापित किया। आज भारत की विकास गाथा में अदाणी समूह के योगदान की चर्चा की बात हो रही है जब जोधपुर में 9 जनवरी से पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी अधिवेशन और एक्सपो में अदाणी समूह ने अपनी धमाकेदार दस्तक दी। अदाणी समूह की स्टॉल पर एक्सपो में आने वाले विजिटर्स की भीड़ देखने को मिली। हर कोई अदाणी समूह के कार्यों और उत्पादों में रुचि दिखा रहा था।

अदाणी समूह से मिली जानकारी के अनुसार 43,000+ कर्मचारी अडानी समूह में कार्यरत हैं। ऊर्जा क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Power) : 10.9+ गीगावाट चालू क्षमता, थर्मल पावर (Thermal Power) : 15.75 गीगावाट (जिसमें 500 मेगावाट AESL के तहत), सोलर मैन्युफैक्चरिंग: 4 गीगावाट क्षमता, विंड मैन्युफैक्चरिंग : 1.5 गीगावाट क्षमता का योगदान है। इसी तरह 🔌 ट्रांसमिशन की बात करें तो  20,509 सर्किट किलोमीटर (ckm) बिजली ट्रांसमिशन लाइनें संचालित हो रही हैं। पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स की बात करें तो बंदरगाहों पर 420 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो हैंडल का योगदान है। इसी तरह माइनिंग सर्विसेज : 32.55 MMT उत्पादन (5 खदानों से) योगदान है। गैस और संसाधन की बात करें तो सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन : 865 MMSCM गैस वितरण,
इंटीग्रेटेड रिसोर्स मैनेजमेंट : 88.2 MMT संचालन क्षमता का योगदान है। खाद्य तेल की बात करें तो 19.4% बाजार हिस्सेदारी (Market Share) है।  सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो सीमेंट क्षमता : 104.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है।  हाईवे :
5000 लेन किलोमीटर सड़कें बनाई गई है। एयरपोर्ट्स की बात करें तो हवाई अड्डों पर 74.8 मिलियन यात्री संभाले गए।  रियल एस्टेट क्षेत्र में 1.5 मिलियन वर्ग मीटर स्पेस डिलीवर किया गया। मीडिया क्षेत्र में  500 मिलियन संयुक्त दर्शक/पाठक (Combined Audience) है।

अदाणी समूह किन-किन क्षेत्रों में काम करता है?

पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, पावर, ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, प्राकृतिक संसाधन, एग्री लॉजिस्टिक्स, खाद्य तेल, गैस वितरण,
रियल एस्टेट, डिफेंस और एयरोस्पेस, सड़कें, मेट्रो, रेल, जल परियोजनाएँ, डेटा सेंटर, एयरपोर्ट्स, एग्री फ्रेश, सीमेंट और मीडिया।
ये सभी आंकड़े FY 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार हैं और मार्च 2024 तक की संचालन क्षमता को दर्शाते हैं।

पीपाड़ बोरुंदा के पास अंबुजा सीमेंट का प्लांट बहुत जल्द लगेगा : सूरज नायर 

अंबुजा सीमेंट के एएसएम सूरज नायर ने बताया कि राजस्थान में तीन प्लांट है। राबडियावास, मारवाड़ मूंदड़ा और लाखेरी के दस्ता में है। एक और प्लांट हम ला रहे हैं जो पीपाड़ के पास बोरुंदा के पास जल्द शुरू करने वाले हैं। नेटवर्क की बात करें तो हमने माहेश्वरी समाज के साथ मिलकर स्टॉल लगाया है। इसमें हम चाहते हैं कि देश-विदेश से जो माहेश्वरी समाज के लोग आ रहे हैं या जो वॉकिंग कस्टमर भी आ रहे हैं, वो हमारे साथ जुड़े और नए डिलरशिप और व्यवसाय है, व्यापार है बढ़ा सकें। आने वाले समय में अदाणी समूह बहुत बड़ा सीमेंट मैन्युफेक्चरिंग यूनिट बनकर उभर रहा है। मुझे लगता है कि इसके साथ जुड़कर हम कई व्यापारियों और लोगों को आकर्षित कर सकते हैं और उनहें जोड़कर अच्छा व्यापार और बिजनेस दे सकते हैं।

गौतम अदाणी का विश्व भर में नाम है : राजीव मूंदड़ा

राजीव मूुंदड़ा प्रबंधक निदेशक श्रीकृष्णा ग्रुप ऑफ कंपनी। अदाणी ग्रुप से 25 साल से जुड़ा हुआ हूं। अदाणी आज की तारीख में भारत की नंबर कंपनी है सीमेंट के अंदर। अदाणी में अंबुजा, एसीसी और काफी ब्रांच है और अदाणी के पास काफी प्रॉडक्ट है। एशिया के अंदर आज हमारे गौतम अदाणी का विश्व भर में नाम है। अदाणी के पास एफएंडसीजी, अदाणी मूूंदड़ा पोर्ट और भी कई चीजें हैं। मैं भारत की जनता से अपील करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अदाणी से जुड़ें और कार्य को बढ़ाएं।

अदाणी के प्रति देश में विश्वास बन रहा है, यही हमारी ताकत है : संजीव सक्सेना 

अदाणी अंबुजा सीमेंट के संजीव सक्सेना ने बताया कि अंबुजा सीमेंट तेज गति से बढ़ती कंपनी है। हमारा देश भर में 30 हजार डिलर्स का स्ट्रॉन्ग नेटवर्क है। अदाणी के प्रति देश में विश्वास बन रहा है। यही हमारी ताकत है। अदाणी न केवल सीमेंट के क्षेत्र में बल्कि पॉवर, डिफेंस, पोर्ट्स, ट्रांसमिशन, एयरोस्पेस जैसे कई क्षेत्रों में कार्यरत है। देश में अदाणी के प्रति लोगों में तेजी से विश्वास बना है। अदाणी हमारा परिवार है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor