Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 10:02 am

Tuesday, August 25, 2026, 10:02 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व पूर्व नरेश गज सिंह की उम्मेद भवन पैलेस में हुई शिष्टाचार भेंट

मारवाड़ की कला, संस्कृति व पर्यटन से संबंधित हुई चर्चा, राजस्थानी भाषा की मान्यता के बारे में भी हुई बातचीत

शिव वर्मा. जोधपुर 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व पूर्व नरेश गज सिंह की शुक्रवार को उम्मेद भवन पैलेस में शिष्टाचार भेंट हुई व विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई । इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये भी उपस्थिति थी ।

पूर्व नरेश गज सिंह के एज्यूकेटिव असिस्टेंट पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इस दौरान दोनों में मारवाड़ की कला, संस्कृति व पर्यटन पर विशेष बातचीत हुई । लोकसभा अध्यक्ष ने यहां आने वाले देसी वे विदेशी पर्यटकों के संबंध में भी जानकारी । उन्होंने पूर्व नरेश  गज सिंह के इस क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों की भी सराहा । उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस के स्थापत्य कला की सराहना की ।

राज्यसभा कार्यकाल के अनुभव जाने

पूर्व नरेश गज सिह व लोकसभा अध्यक्ष के बीच संसद के बारे में भी बातचीत हुई । पूर्व नरेश गज सिंह ने इस दौरान कहा कि राजस्थान को गर्व है कि आप लोकसभा को बेहतरीन तरीके से चला रहे हैं । पूर्व नरेश गज सिंह ने कहा कि सांसद के रूप में आपने कोटा में भी काफी विकास कार्य करवाए हैं । लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व नरेश गज सिंह से उनके राज्यसभा कार्यकाल के अनुभव के बारे में जानकारी ली ।

महारानी हेमलता राज्ये ने कहा लोकसभा की कार्यवाही देखती रहती हूं

भेंट के दौरान महारानी हेमलता राज्ये ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि आप लोकसभा बहुत ही अच्छी तरह से संचालित करते हैं, इसके लिए आपको बधाई देती हूं । वह लोकसभा की कार्यवाही अनेक बार देखती रहती है ।

राजस्थानी भाषा की मान्यता पर हुई चर्चा

इस दौरान पूर्व नरेश गज सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष से राजस्थानी भाषा की मान्यता पर जोर देते हुए कहा कि राजस्थानी राजस्थान के जन-जन की भाषा है, इसको अब मान्यता अवश्य मिलनी चाहिए । उन्होंने कहा कि राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में आप दिल्ली में हैं तो इसके लिए आप सभी से मिलकर विशेष प्रयास करें, ताकि राजस्थानी भाषा को शीघ्र मान्यता मिल सके । राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए वर्षों से आवाज उठाई जा रही है, हर स्तर पर मांग की जा रही है ।पूर्व नरेश गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस पहुंचने पर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया ।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor