शिव वर्मा. जोधपुर
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी सोमवार को सुर साधना संगीत मंच की ओर से एक देशभक्ति के गीतों का प्रोग्राम जीनगर आडा बाजार पंचायत संस्था, सिवांची गेट जोधपुर में आयोजित किया गया। मंच संयोजिका मनीषा गोयल द्वारा “ऐ मेरे वतन के लोगों” गाने के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
इसके साथ ही घनश्याम साँखला, महेन्द्र गौड़, अनिल चौधरी, बाबूलाल चन्दौरा, श्रीमती निर्मला दाधीच, ललित रामचंदानी, भूपेन्द्र जोधा, मनीष लाम्बा, मनीष अरोड़ा, श्रीमती निशा राज, संजय, आशीष कनौजिया, मदनमोहन चौहान, कमल किशोर शर्मा, महाराज कुमार चौहान, किशोर चेलानी, चेतन चौहान, रशीद ठेकेदार, डॉ. फैयाज द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश पुरोहित “निराला”, डॉ सरदार धमेन्द्र सिंह, एसबीआई के उपप्रबंधक जुगल किशोर चौहान, उद्याेगपति जगदीश चौहान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । मंच संचालन मनीष लाम्बा द्वारा किया गया l संयोजिका मनीषा गोयल का उद्देश्य उभरते एवं शौकिया गायकों को एक स्वतंत्र मंच प्रदान कराना है l



