Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 12:25 pm

Sunday, October 25, 2026, 12:25 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा “अग्रसर 2024–25” एवं स्मारिका का विमोचन, स्नेह मिलन समारोह संपन्न

 

बीकानेर/ मुकुंद व्यास:- अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी 2026 को अग्रवाल भवन, जे.एन.वी. कॉलोनी, बीकानेर में “अग्रसर 2024–25 का विमोचन एवं स्नेह मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना, शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक मूल्यों को समर्पित रहा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, कुलगुरु, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, अजमेर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अरुण अग्रवाल उद्योगपति एवं डॉ. मोहित बंसल, वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

 

समारोह में समिति की वार्षिक पत्रिका “अग्रसर 2024–25” के साथ-साथ समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रेरणादायी प्रसंगों को समेटे हुए स्मारिका का भी विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान समाज के अनुभव और संस्कारों के प्रतीक 8 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। वहीं समाज की प्रतिष्ठा और पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को 20 अग्रगौरव सम्मान प्रदान किए गए। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह में शोभायात्रा–2025 में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पात्रों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिनमें गीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत किया गया।

 

अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर के प्रमोद देवड़ा (अध्यक्ष), पवन जोहरी (उपाध्यक्ष), राकेश गुप्ता (प्रधान संपादक), मनमोहन अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), मनीष चौधरी (मंत्री) एवं पवन अग्रवाल (उपमंत्री) ने समाज के समस्त बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

समिति की ओर से कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया। यह स्नेह मिलन समारोह समाज में आपसी सौहार्द, सम्मान और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हुए शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुआ।

Mukund
Author: Mukund