Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 12:24 pm

Sunday, October 25, 2026, 12:24 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हर जरूरतमंद स्ट्रीट वेंडर तक पहुंचे स्वनिधि योजना का लाभ : मुख्य सचिव 

बैंकों द्वारा लंबित आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए 

केडी इसरानी. स्वतंत्र पत्रकार. जयपुर

प्रदेश में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को किफायती दरों पर पूंजीगत ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने समिति को निर्देशित किया कि सभी बैंकों द्वारा लंबित आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

मुख्य सचिव ने योजना के अंतर्गत सभी बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। लक्षित वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजना को शहरों के साथ-साथ कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए। इसके लिए ग्रामीण उत्थान शिविरों के माध्यम से आमजन को योजना से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी बैंक अपने निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को योजना से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि अन्य जरूरतमंदों को भी प्रेरित किया जा सके। मुख्य सचिव ने फील्ड विजिट एवं निरीक्षण रिपोर्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक में शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, शासन सचिव आयोजना विभाग डॉ. रवि कुमार सुरपुर, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न राजकीय एवं निजी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor