Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

Sunday, August 23, 2026, 9:25 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर के एसटीपी प्लांट के पानी को ट्रीट कर 600 टीडीएस का पानी उद्योगों को सप्लाई करने का प्रस्ताव

फेस 2 स्थित एसटीपी सभागार में जिला प्रशासन, रीको एवं उद्योग संगठनों की मीटिंग आयोजित
रीको व उद्योगों के बीच एमओयू बनाकर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

9783414079 diliprakhai@gmail.com

आज फेस 2 स्थित एसटीपी सभागार में जिला प्रशासन, रीको एवं उद्योग संगठनों की मीटिंग आयोजित हुई। इसमें उपचारित पानी के रीयूज को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जयपुर की एक कंपनी ने जोधपुर के एसटीपी प्लांट के पानी को ट्रीट कर 600 टीडीएस का पानी उद्योगों को सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया। इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं रीको व उद्योगों के बीच एमओयू बना कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया, मरूधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश बंसल, सचिव विनोद परिहार , सांगरिया इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमेर मल जांगिड़, रीको बोरानाडा के डीजीएम विनीत गुप्ता, जोधपुर रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कटियार व मीतेश रतनानी, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने भाग लिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor