Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:06 am

Thursday, July 9, 2026, 6:06 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गणतंत्र दिवस समारोह : पूजा अग्रवाल की कविता ने मन मोहा

राखी पुरोहित. जोधपुर 

चौहाबो स्थित शंकर नगर विकास समिति एवं सर्व हिंदू समाज के सयुंक्त तत्वावधान में 77 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश पोरवाल व सदस्यों ने झंडारोहण कर किया।

कार्यक्रम में आरके बिरला पब्लिक स्कूल व शांता एकेडमी के विद्यार्थियों ने भाषण एवं देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस बीच ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक संगीतमय नाट्य की भी सुंदर प्रस्तुति दी गई। प्रेम चेलानी और साथी कलाकार अभिषेक शर्मा व सुनील मेहता द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीतों ने समा बांधा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परबत सिंह व वासुदेव प्रजापति ने हिंदुत्व व सनातन परंपराओं को अपनाने तथा अपने मूल सिद्धांतों पर लौटने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवयित्री पूजा अग्रवाल द्वारा लव जेहाद पर प्रस्तुत कविता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। कवि अनिल सोनी ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में लगभग 200 आगंतुकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेश गुप्ता ने किया। अंत में समिति के सचिव पारस चौहान ने सभी कलाकारों और आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor