Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:05 am

Thursday, July 9, 2026, 6:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डॉ. के प्रियंका शर्मा के सान्निध्य में मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

लूणी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोलनाडा ग्राम पंचायत धवा में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह की धूम

राखी पुरोहित. लूणी. जोधपुर 

लूणी क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोलनाड़ा (ग्रा.पं. धवा) में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह  डॉ. के प्रियंका शर्मा के सान्निध्य में मनाया गया। देशभक्ति के तरानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच विद्यालय प्रांगण भारत माता के जयकारे गूंज उठे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विशेष अतिथि डॉ. के. प्रियंका शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।

इसके पश्चात ध्वजारोहण हुआ और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में छात्राओं ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को पवित्र और संगीतमय बना दिया। समारोह में सरपंच सुमेर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मोलूजी कावा ने की। विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती रेखा खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बच्चों को मिली स्टेशनरी, खिले चेहरे

इस अवसर पर डॉ. के. प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने अपने एनजीओ की ओर से स्कूली बच्चों को स्टेशनरी और गिफ्ट सेट्स वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा और देशभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मंच का कुशल संचालन अध्यापिका श्रीमती कृतिका डाबी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों—रविना, मोरली, रीना, कविता, भाविका, अजीत, खुशवीर, भावेश, जयदीप, तनू, कौशल्या, पायल, वीरा, सुरभी, राधा और सुरेश—ने देशभक्ति गीतों और लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

ग्रामवासियों का रहा सक्रिय सहयोग

आयोजन को सफल बनाने में पूरे गाँव ने एकजुट होकर सहयोग दिया। व्यवस्था: संयोजक भल्लाराम पटेल ने बेहतरीन व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के समापन पर नवयुवक मंडल (जेसाराम, अशोक सोलंकी) द्वारा मिठाई वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, गाँव के गणमान्य नागरिक मोहन भूरिया, किश्नाराम , पारसराम , खेताराम , नारायण, भल्लाराम , मादाराम, गणेषाराम , वेनाराम, मूलाराम , ओमाराम , भीमाराम , राणाराम , राजाराम , पाबुराम, सुरेश (सुखराम), सुरेश (नृसिंहराम), सुरेश मिस्त्री, अशोक (जुगताराम), भगाराम, तुलसाराम , भंवरी एवं समस्त अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor