पंकज जांगिड़. जोधपुर
नीमा निबंड़ी रोड स्थित अनुबंध वृद्धजन कुटीर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरेंद्र चौधरी ने झंडारोहनण, राष्ट्र गान और सफेद कबूतर उड़ा के देश भक्ति से उत्साहित सभी वृद्ध जन के साथ तिरंगा फहराया और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कुटीर के संचालक नरेंद्र-अनुराधा अडवानी ने बताया कि जगनाथ गहलोत, कावेरी बजाज, ब्रह्मसिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा.., जीना इसी का नाम है….आदि गीतों के साथ सभी दादा दादी ने सामूहिक स्वरों में स्वरलहरिया बिखेरी। व्हील चेयर पर सभी दादा-दादी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।




